फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2020: 13 सितंबर को देशभर के 3,843 केंद्रों पर होगी परीक्षा, जानिए महाराष्ट्र व यूपी के कितने छात्र देंगे एग्जाम

Sat, 12 Sep 2020 05:35 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी - फोटो : iStock
विज्ञापन

NEET 2020: 13 सितंबर को देशभर के 3,843 केंद्रों पर नीट की परीक्षा होगी। मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए होने वाली इस प्रवेश परीक्षा का आयोजन नेशनल टेस्टिंग एजेंसी कराती है। इस साल नीट की परीक्षा के लिए करीब 15.97 लाख छात्रों ने पंजीकरण कराया है। यूपी के 1.6 लाख और महाराष्ट्र के 2.2 लाख छात्र नीट की परीक्षा में हिस्सा लेंगे। पिछले साल नीट की परीक्षा देशभर के 2,546 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। 

विज्ञापन


इस साल एक कमरे में सिर्फ 12 छात्र ही बैठकर नीट की परीक्षा देंगे। दरअसल, यह व्यवस्था सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन के लिए की गई है। पिछले साल यूपी में 188 केंद्रों में नीट परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को कोरोना संक्रमित न होने का स्व-प्रमाणित घोषणापत्र देना हेागा। परीक्षा के लिए पेन छात्र घर से लेकर आएंगे। परीक्षा कक्ष में पेन या पेंसिल का लेन-देन नहीं कर सकेंगे। बुखार, सर्दी, खांसी वाले छात्र या किसी अन्य कर्मी को केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा।

इसे भी पढ़ें-HP TET 2020: प्रोविजनल आंसर की जारी, hpbose.org पर ऐसे करें चेक
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा केंद्र से बाहर तक छह-छह फीट दूरी का पालन अनिवार्य होगा। सभी परीक्षार्थियों को तीन परत वाला मॉस्क और ग्लब्स पहनकर परीक्षा देनी होगी। पानी की बोतल और सेनेटाइजर लाने की अनुमति रहेगी। छात्रों को परीक्षा केंद्रों में जूते पहनकर आने की मनाही है। अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा केंद्रों पर आभूषण पहनकर आने की मनाही है, सिर्फ धार्मिक कारणों से कुछ आभूषण पहनने की अनुमति है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें