चक्रवात फैनी के कारण 5 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय चिकित्सा प्रवेश परीक्षा( NEET) को ओडिशा के छात्रों के लिए स्थगित कर दिया गया था। बता दें कि अब परीक्षा का नई तिथि जारी हो गई हैं। अब परीक्षा 20 मई को एनटीए द्वारा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार परीक्षा से संबंधित जानकारी के लिए अगली स्लाइड देखें।
नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) 2019 अब 20 मई, 2019 को ऑफलाइन मोड में आयोजित किया जाएगा। यह पहली बार है, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) NEET 2019 का आयोजन कर रही है। इससे पहले सीबीएसई इसका आयोजन करती थी।
बता दें कि उम्मीदवारों को अंतिम रिपोर्टिंग समय से कम से कम एक घंटे पहले यानी दोपहर 12.30 बजे रिपोर्ट करना होगा ताकि साक्षात्कार के लिए पर्याप्त समय मिल सके। यह उन छात्रों के लिए आयोजित किया जाता है जो भारत में सरकारी या निजी मेडिकल कॉलेजों से स्नातक, स्नातकोत्तर चिकित्सा और दंत चिकित्सा पाठ्यक्रमों का अध्ययन करना चाहते हैं।