फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET 2019: दूसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, च्वाइस लॉकिंग की तारीख बढ़ी

Thu, 11 Jul 2019 09:15 AM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन
MBBS और BDS कोर्सेज में दाखिले के लिए ऑल इंडिया कोटा के तहत चल रही काउंसलिंग का आज से दूसरा राउंड शुरू हो रहा है। जिन अभ्यर्थियों को इसमें शामिल होना है, वे 11 जुलाई 2019 से लेकर 13 जुलाई 2019 तक रजिस्ट्रेशन और च्वाइस फिलिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। बता दें कि पहले दूसरे राउंड की प्रक्रिया 9 जुलाई से शुरू होनी थी। लेकिन मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने शेड्यूल बदल दिया। इसके बाद अभ्यर्थियों द्वारा भरी गई च्वाइस लॉक करने की तारीख भी बढ़ दी गई। एडमिशन में गलती से बचने के लिए ध्यान रखें ये जरूरी तारीखें... 
विज्ञापन


अब ऐसा रहेगा दूसरे राउंड का शेड्यूल
विज्ञापन

  • जिन अभ्यर्थियों को इस राउंड में शामिल होना है, वे 11 जुलाई 2019 से लेकर 13 जुलाई 2019 की शाम 5 बजे तक एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। 
  • इस राउंड के लिए च्वाइस भरने की प्रक्रिया 12 जुालई से शुरू होगी। 
  • पेमेंट की सुविधा 13 जुलाई 2019 दोपहर 12 बजे तक जारी रहेगी।
  • च्वाइस लॉक करने के लिए 14 जुलाई को सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का समय दिया जाएगा। पहले इस प्रक्रिया के लिए 12 जुलाई का समय दिया गया था।
  • दूसरे राउंड के लिए सीट आवंटन का परिणाम 18 जुलाई 2019 को जारी किया जाएगा।
  • जिन अभ्यर्थियों को दूसरे राउंड में सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें 18 जुलाई 2019 से लेकर 25 जुलाई 2019 तक बताए गए केंद्रों पर रिपोर्ट करना होगा।
इसके बाद नीट ऑल इंडिया काउंसलिंग का तीसरा और अंतिम राउंड अगस्त में आयोजित किया जाएगा। तीसरे राउंड की प्रक्रिया 13 अगस्त से शुरू होकर 15 अगस्त तक चलेगी।

बता दें कि इस बार भारत से कुल 7,95,031 अभ्यर्थियों ने नीट क्वालिफाई किया। इसके अलावा 315 विदेशी अभ्यर्थी, 1,209 एनआरआई, 441 ओसीआई (ओवरसीज सिटिजनशिप ऑफ इंडिया) कार्ड होल्डर और 46 पीआईओ (पर्सन ऑफ इंडियन ओरिजिन) ने भी परीक्षा पास की।

MCC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
MCC काउंसलिंग का नया शेड्यूल देखने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें