फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPSC NDA 2026: यूपीएससी एनडीए परीक्षा कल, 60 मिनट पहले पहुंचे परीक्षा केंद्र; अच्छे से समझ लें गाइडलाइंस

Sat, 11 Apr 2026 03:05 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

UPSC NDA, NA 1 2026: एनडीए और एनए 1 परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को दो शिफ्ट में होगा। परीक्षा ऑफलाइन होगी और इसमें गणित व जीएटी पेपर शामिल हैं। कुल 900 अंकों की इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू है। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर कम से कम 60 मिनट पहले पहुंचना होगा।
 
विज्ञापन
UPSC NDA Exam 2026 - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UPSC NDA 1 2026 Exam: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा एनडीए 1 2026 परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी, जिसमें गणित (Mathematics) और जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) शामिल हैं। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 दिसंबर से 30 दिसंबर 2025 तक चली थी। परीक्षा ऑफलाइन मोड (पेन और पेपर) में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन

NDA 1 Exam Timing: नोट करें परीक्षा की टाइमिंग

परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी:
 
शिफ्ट पेपर समय
शिफ्ट 1 गणित सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक
शिफ्ट 2 GAT दोपहर 2:00 बजे से 4:30 बजे तक

रिपोर्टिंग टाइम

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा शुरू होने से कम से कम 60 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं। सटीक रिपोर्टिंग समय एडमिट कार्ड में दिया होगा, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
 
पेपर रिपोर्टिंग टाइम
गणित सुबह 09:50 बजे
जीएटी दोपहर 01:50 बजे
 

NDA Exam Pattern 2026: परीक्षा पटैर्न

अच्छी तैयारी के लिए उम्मीदवारों को परीक्षा पैटर्न और मार्किंग स्कीम की पूरी जानकारी होनी चाहिए। इससे वे अपनी पढ़ाई को सही दिशा में ले जा सकते हैं।
पेपर विषय प्रश्नों की संख्या अंक समय
पेपर 1 गणित 120 300 2.5 घंटे
पेपर 2 GAT 150 600 2.5 घंटे
कुल - 270 900 5 घंटे
विज्ञापन

एनडीए चयन प्रक्रिया

एनडीए परीक्षा में चयन दो चरणों में होता है:
  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • एसएसबी इंटरव्यू (SSB Interview)
लिखित परीक्षा में दो पेपर होते हैं:
  • गणित (Mathematics) - 120 प्रश्न
  • जनरल एबिलिटी टेस्ट (GAT) - 150 प्रश्न
अंक देने की प्रक्रिया इस प्रकार है:
  • हर सही उत्तर पर 2.5 अंक मिलते हैं।
  • गलत उत्तर पर अंक काटे जाते हैं।
    • GAT में:- 1.33 अंक
    • गणित में:- 0.83 अंक
यूपीएससी हर साल एनडीए और एनए परीक्षा दो बार आयोजित करता है और साल 2026 का पहला चरण 12 अप्रैल को होने वाला है। एनडीए 1 परीक्षा 2026 एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है, जिसमें सफलता पाने के लिए सही जानकारी और रणनीति बहुत जरूरी है। उम्मीदवारों को समय पर तैयारी और परीक्षा से जुड़े सभी नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें