फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCRTC : 20 अगस्त तक है मौका, 2 से लेकर 10 साल के अनुभव वालों के लिए निकली हैं बंपर नौकरियां

Tue, 04 Aug 2020 11:40 AM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
जॉब्स - फोटो : Social Media
NCRTC Recruitment 2020: राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) में बंपर नौकरियां निकली हैं। अगर आपके पास विभिन्न क्षेत्रों में दो साल से लेकर दस साल तक का अनुभव है, तो अपने हाथ से आवेदन का मौका न जाने दें। आप विभिन्न पदों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं और शानदार नौकरी पा सकते हैं। आइए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम में निकली नौकरियों के बारे में जानते हैं...

 
विज्ञापन

2 of 3
जॉब्स - फोटो : Social Media
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) में मैनेजर, एग्जीक्यूटिव समेत कई पदों पर नौकरियां निकसी हैं। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी इन नौकरियों के बारे में जारी अधिसूचना को विस्तार से एक बार जरूर पढ़ें।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
योग्य उम्मीदवार एनसीआरटीसी भर्ती को लेकर आवेदन करने के लिए एनेक्चर-1 से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन पत्रों में से उपयुक्त उम्मीदवार शॉर्टलिस्ट होंगे और इसके बाद उनको साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। चयन की प्रक्रिया साक्षात्कार के आधार पर होगी। खास बात है कि यहां निकले विभिन्न पदों के लिए स्नातक अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकते हैं। इन नौकरियों में आवेदन की योग्यता स्नातक मांगी गई है। रेलवे, रेलवे सीपीएसई, मेट्रो कंपनी व निजी क्षेत्र के अनुभवी अभ्यर्थी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। एनसीआरटीसी  में निकली विभिन्न भर्तियों में मैनेजर के लिए 10 साल और और एग्जीक्यूटिव के लिए 2 साल का अनुभव मांगा गया है।


ज्यादा जानकारी के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें