फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCHMT JEE Admit Card: एनसीएचएम ने जारी किए जेईई एडमिट कार्ड; जानें कैसे करना है डाउनलोड

Wed, 10 May 2023 07:14 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCHMT JEE Admit Card 2023: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट की ओर से ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (NCHM JEE) 2023 का एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं।  
विज्ञापन
NCHMT JEE Admit Card 2023 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCHMT JEE Admit Card 2023: नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट की ओर से ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (NCHM JEE) 2023 का एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बुधवार यानी 10 मई, 2023 को अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।

विज्ञापन

जिन उम्मीदवारों ने 14 मई, 2023 को होने वाली एनसीएचएम जेईई परीक्षा के लिए अपना पंजीकरण कराया है, वे अपना प्रवेश पत्र एनसीएचएमटी जेईई की आधिकारिक वेबसाइट- nchmjee.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
NCHMT JEE 2023 परीक्षा सुबह 09 बजे से दोपहर 12 बजे तक 180 मिनट की होगी। आधिकारिक अंकन योजना के अनुसार, कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा, प्रत्येक सही उत्तर के लिए- चार अंक और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए एक अंक काटा जाएगा।

विज्ञापन

NCHMT JEE Admit Card 2023 कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • एनसीएचएम जेईई 2023 वेबसाइट की आधिकारिक वेबसाइट- nchmjee.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध NCHMT JEE एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉग इन क्रेडेंशियल्स भरें और विवरण जमा करें।
  • आगे के संदर्भ के लिए एनसीएचएमसीटी जेईई 2023 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। 
    
    
    
विज्ञापन

NCHMT JEE 2023: मॉक टेस्ट पर जानें पैटर्न

उम्मीदवार आवश्यक लॉग इन विवरण का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट पर NCHM JEE मॉक टेस्ट 2023 तक पहुंच सकेंगे। NCHMT JEE मॉक टेस्ट वास्तविक NCHMT JEE परीक्षा पैटर्न के अनुसार तैयार किया गया है, जिससे उम्मीदवारों को परीक्षा की प्रकृति, अंकन योजना, परीक्षा की अवधि और संरचना आदि से परिचित होने का मौका मिलता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें