NCHMCT JEE 2023 Registration Begins: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHMCT JEE 2023) के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nchmjee.nta.nic.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 27 मार्च 2023 तक है।