समस्या आने पर क्या करें
यदि किसी अभ्यर्थी को एनसीएचएम जेईई 2026 की सिटी स्लिप देखने या डाउनलोड करने में कोई परेशानी होती है, तो वह राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकता है या ईमेल nchm@nta.ac.in पर अपनी समस्या भेज सकता है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा से जुड़ी नवीनतम जानकारी के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in और exams.nta.nic.in/nchm-jee को नियमित रूप से चेक करते रहें।
क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न
एनसीएचएम जेईई 2026 परीक्षा ऑनलाइन (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी, जिसके लिए उम्मीदवारों को कुल 120 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में कुल 120 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो पांच विषयों से होंगे। अंग्रेजी भाषा, सेवा क्षेत्र के लिए योग्यता, सामान्य ज्ञान और समसामयिक मामले, तर्क और तार्किक क्षमता, तथा संख्यात्मक और विश्लेषणात्मक योग्यता। पेपर इस तरह बनाया जाता है कि उम्मीदवार की समझ, लॉजिक और सामान्य ज्ञान की जांच हो सके।
इस परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए अंक दिए जाते हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर एक अंक काट लिया जाता है (नेगेटिव मार्किंग)। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी इस परीक्षा का आयोजन होटल मैनेजमेंट कोर्स में एडमिशन के लिए करता है, जैसे बीएससी इन हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन (BSc HHA) और अन्य संबंधित कोर्स।