फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCHM JEE 2020: एनटीए ने परीक्षाओं को किया स्थगित, जानें अब कब होंगे एग्जाम

Sun, 07 Jun 2020 04:13 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
nta 2020 - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (National Testing Agency - NTA) ने नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE - National Council for Hotel Management Joint Entrance Examination) 2020 परीक्षा को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया है। बता दें कि परीक्षा 22 जून को आयोजित होने वाली थी। अब नई तारीखों की घोषणा समय से पहले की ही कर दी जाएगी। एजेंसी ने उम्मीदवारों से प्राप्त विभिन्न अनुरोधों को देखते हुए परीक्षा स्थगित कर दी गई है।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को घोषणा के बारे में ट्वीट किया और लिखा, ये घोषणा वर्तमान स्थिति और कई उम्मीदवारों से प्राप्त अनुरोधों को देखते हुए की गई है। मैंने होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा (एनसीएचएम जेईई) के लिए राष्ट्रीय परिषद को स्थगित करने की सलाह दी है। नई तारीखों की जल्द ही घोषणा की जाएगी।
 

इससे पहले, एनसीएचएम जेईई 2020 का आयोजन 25 मई को होने वाला था, जिसे कोरोनोवायरस महामारी के कारण 22 जून को स्थगित कर दिया गया था। आधिकारिक नोटिस के अनुसार, एडमिट कार्ड परीक्षा के आयोजन से 15 दिन पहले जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपने एनसीएचएम जेईई 2020 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in या nchmjee.nta.nic.in से डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें