फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT: एनसीईआरटी की टीम करेगी त्रिपुरा का दौरा, होगा विद्या प्रवेश स्कूल मॉड्यूल के काम की होगी समीक्षा

Sun, 03 Nov 2024 01:26 PM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCERT: एनसीईआरटी की छह सदस्यीय टीम कक्षा 1 के छात्रों के लिए विद्या प्रवेश स्कूल परियोजना का अवलोकन करेगी। यह टीम मॉड्यूल के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए 5-7 नवंबर तक त्रिपुरा का दौरा करेगी।
विज्ञापन
एनसीईआरटी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCERT: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की छह सदस्यीय टीम कक्षा 1 के छात्रों के लिए विद्या प्रवेश स्कूल परियोजना का अवलोकन करेगी। यह टीम मॉड्यूल के क्रियान्वयन की समीक्षा के लिए 5-7 नवंबर तक त्रिपुरा का दौरा करेगी। स्कूल शिक्षा विभाग के विशेष कार्य अधिकारी अभिजीत समाजपति ने जानकारी देते हुए कहा कि, "विद्या प्रवेश मॉड्यूल से गुजरने के बाद छात्रों के सुधार की समीक्षा के लिए एनसीईआरटी की टीम गोमती, पश्चिम त्रिपुरा, सिपाहीजाला, खोवाई और अन्य जिलों का दौरा करेगी।" बता दें कि विद्या प्रवेश एनसीईआरटी द्वारा निर्धारित एक परियोजना है जिसका उद्देश्य कक्षा 1 में नव प्रवेशित छात्रों को सीखने के स्तर के एक साझा मंच पर लाना है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिजीत समाजपति ने कहा कि कक्षा 1 के छात्रों को सभी अक्षर पहचानने चाहिए, आसान शब्द पढ़ने चाहिए और 10 तक की संख्याएं पहचाननी चाहिए। उन्होंने कहा, "चूंकि विभिन्न पृष्ठभूमि से आने वाले छात्र, जिनमें प्री-प्राइमरी स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र या सीधे घर से कक्षा 1 में प्रवेश लेते हैं, इसलिए पाठ्यक्रम के तहत कक्षाएं शुरू करने से पहले उन्हें एक साझा सीखने के स्तर पर लाने की आवश्यकता है।" उन्होंने कहा, "इन कारकों को ध्यान में रखते हुए, राज्य ने विद्या प्रवेश पर नौ सप्ताह का ब्रिज कोर्स अपनाया है, जो छात्रों के लिए कक्षा के पहले दिन से चलाया जा रहा है।" इससे पहले, इस साल जून में एनसीईआरटी की टीम ने विद्या प्रवेश का मूल्यांकन किया था।

उन्होंने कहा, "समीक्षा के पहले चरण में, अधिकारियों ने न केवल छात्रों का मूल्यांकन किया, बल्कि परियोजना के पक्ष और विपक्ष के बारे में शिक्षकों और अभिभावकों से बातचीत भी की।" उन्होंने कहा, "एनसीईआरटी की टीम स्कूलों में शिक्षण अधिगम सामग्री (टीएलएम) के उपयोग से बहुत प्रसन्न थी। विद्या प्रवेश मॉड्यूल के कारण छात्रों में सुधार भी पाया गया।" उन्होंने कहा कि मूल्यांकन के इस दूसरे चरण से विद्या प्रवेश के कार्यान्वयन के साथ-साथ छात्रों के सुधार के बारे में समग्र परिदृश्य स्पष्ट रूप से परिलक्षित होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें