फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NCERT: 11वीं-12वीं के छात्रों के लिए स्वयं पोर्टल पर फ्री ऑनलाइन कोर्स शुरू, पूरा करने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा

Fri, 01 May 2026 07:53 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NCERT: एनसीईआरटी ने कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों के लिए स्वयं प्लेटफॉर्म पर 11 विषयों के मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। 21 हफ्तों के इन कोर्स में वीडियो, क्विज और एक्सपर्ट गाइडेंस मिलेगी। फाइनल एग्जाम पास करने पर सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा।
 
विज्ञापन
SWAYAM Portal - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NCERT's Free Course On SWAYAM Portal: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 11 और 12 के छात्रों के लिए मुफ्त ऑनलाइन कोर्स शुरू किए हैं। ये कोर्स ‘स्वयं’ (SWAYAM - Study Webs of Active-Learning for Young Aspiring Minds) प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं और कुल 11 विषयों को कवर करते हैं।

विज्ञापन

21 सप्ताह का होगा कोर्स

इन कोर्सों में अकाउंटेंसी, बायोलॉजी, केमिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, जियोग्राफी, फिजिक्स, मैथ्स, साइकोलॉजी, सोशियोलॉजी, बिजनेस स्टडीज और इंग्लिश शामिल हैं। प्रत्येक कोर्स की अवधि 21 सप्ताह रखी गई है, जिससे छात्र गहराई से विषयों की समझ विकसित कर सकें।

एनसीईआरटी के अनुसार, इन ऑनलाइन कोर्सों के माध्यम से छात्र कभी भी और कहीं से भी पढ़ाई कर सकते हैं। कोर्स में वीडियो लेक्चर, इंटरैक्टिव कंटेंट, डिस्कशन फोरम और विशेषज्ञों का मार्गदर्शन भी शामिल है। इसके अलावा, छात्र अपनी सुविधा के अनुसार अपनी गति से पढ़ाई कर सकते हैं।

कोर्स पूरा करने पर मिलेगा प्रमाणपत्र

कोर्स पूरा करने के बाद छात्रों को अपनी तैयारी जांचने के लिए सेल्फ-असेसमेंट टेस्ट और क्विज दिए जाएंगे। अंतिम मूल्यांकन (Final Assessment) पास करने पर उन्हें प्रमाणपत्र (Certificate) भी प्रदान किया जाएगा।

महत्वपूर्ण तिथियां

इन कोर्सों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 1 सितंबर है। असेसमेंट के लिए रजिस्ट्रेशन 7 से 9 सितंबर के बीच होगा, जबकि फाइनल परीक्षा 10 से 15 सितंबर के बीच आयोजित की जाएगी। कोर्स का समापन भी 15 सितंबर को होगा।
विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

छात्र swayam.gov.in वेबसाइट पर जाकर पहले रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद संबंधित कोर्स लिंक पर क्लिक कर नामांकन (Enroll) करें। सभी अध्ययन सामग्री पूरी करने के बाद फाइनल असेसमेंट दें और सफल होने पर सर्टिफिकेट प्राप्त करें।

छात्र एनसीईआरटी की आधिकारिक वेबसाइट ciet.ncert.gov.in पर जाकर भी इन कोर्सों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह पहल छात्रों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने और उन्हें आत्मनिर्भर तरीके से सीखने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें