NCERT's E-Magic Box: अगर आप छोटे बच्चे के माता-पिता हैं या प्राथमिक कक्षा के शिक्षक, तो एनसीईआरटी ने आपके लिए एक सुविधा शुरू की है। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने शिक्षा मंत्रालय के तहत 3 से 8 वर्ष के बच्चों के लिए नई डिजिटल पहल ई-मैजिक बॉक्स (e-Magic Box) एप लॉन्च की है।
यह एप उस आयु वर्ग के बच्चों पर केंद्रित है, जहां सीखने की बुनियाद तैयार होती है और जिज्ञासा अपने चरम पर होती है। खास बात यह है कि इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस तीन स्मार्ट बॉट शामिल हैं, जो माता-पिता और शिक्षकों के सवालों का तुरंत जवाब देते हैं।