दस्तावेजों की मूल प्रतियों की होगी जांच
अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों की काउंसलिंग में शामिल होने की पात्रता का मतलब यह नहीं है कि उम्मीदवार को स्वचालित रूप से एमडी, एमएस, DNB, DrNB या डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश मिल जाएगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवारों के एमबीबीएस/एफएमजीई के अंक और दस्तावेजों की मूल प्रतियों की जांच होगी। यदि आवेदन पत्र में दी गई जानकारी गलत पाई जाती है और उससे टाई-ब्रेकिंग में फायदा मिला है, तो ऐसे उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
यदि किसी उम्मीदवार को परीक्षा में अनुचित साधन अपनाते पाया जाता है, तो उसकी उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी और NBEMS/MCC द्वारा उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक वेबसाइट्स से ही जानकारी लें। किसी भी प्रश्न या सहायता के लिए उम्मीदवार NBEMS हेल्पलाइन नंबर 011-45593000 पर संपर्क कर सकते हैं या NBEMS के कम्युनिकेशन पोर्टल exam.natboard.edu.in/communication.php?page=main पर लिख सकते हैं।