फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET PG Registration 2023 Last Date: नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें

Fri, 27 Jan 2023 10:15 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली

सार

NEET PG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।


 
विज्ञापन
नीट पीजी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NEET PG 2023 Registrations Last Date: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS)  आज यानी 27 जनवरी 2023 को नीट पीजी (NEET PG 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो उनके पास आज तक ही मौका है। वे आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 

परीक्षा विवरण

वहीं 14 फरवरी से 17 फरवरी, 2023 तक पंजीकृत उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में बदलाव कर सकेंगे। परीक्षा पांच मार्च को आयोजित की जानी है और एडमिट कार्ड 27 फरवरी, 2023 को जारी किया जाएगा। परिणाम 31 मार्च, 2023 तक घोषित किया जाएगा। 
 

नीट पीजी शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न MD/MS और PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है। भारत में चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक विदेशी नागरिकों के लिए भी नीट पीजी अनिवार्य है।

NEET PG 2023: पात्रता मापदंड

उम्मीदवार के पास नीट पीजी 2023 के लिए योग्य होने के लिए मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी एमबीबीएस डिग्री (अंतरिम या स्थायी) प्रमाण पत्र होना चाहिए। उनके पास एमसीआई या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी एक समान पंजीकरण प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। नीट पीजी 2023 के उम्मीदवारों को 31 मई, 2023 को या उससे पहले एक साल की इंटर्नशिप भी पूरी करनी होगी।
 

NEET PG 2023: परीक्षा शुल्क

नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट के लिए आवेदक सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणियों के आवेदकों के लिए परीक्षा शुल्क 4250 रुपये और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी के लिए 3250 रुपये है। 
विज्ञापन

NEET PG 2023 के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  1. उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  2. NEET PG 2023 सेक्शन में जाएं और एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3. पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।
  4. अपना आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  5. अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
  6. डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट कर लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें