परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड और पहचान पत्र जरूरी
परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी के साथ निर्धारित मूल और वैध फोटो पहचान पत्र भी ले जाना होगा। एडमिट कार्ड में दिए गए रिपोर्टिंग समय और परीक्षा केंद्र से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करना जरूरी है।
NBEMS ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे परीक्षा केंद्र का पता पहले ही जांच लें और समय रहते वहां पहुंचने की योजना बना लें। इससे परीक्षा के दिन किसी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
- NEET PG 2026 Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड दर्ज करें।
- लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।