72 प्रतिशत छात्र फेल
विदेशी चिकित्सा स्नातक परीक्षा (FMGE) में करीब 72.25 फीसदी उम्मीदवार फेल हो गए। परीक्षा में रिकॉर्ड 43,230 उम्मीदवार शामिल हुए, जिनमें से 31,236 को ‘फेल’ घोषित कर दिया गया क्योंकि वे परीक्षा पास करने के लिए आवश्यक न्यूनतम उत्तीर्ण अंक हासिल नहीं कर पाए। केवल 13,149 यानी 30.41 प्रतिशत उम्मीदवार ही पास घोषित किए गए।। हालांकि अभी तक 7 उम्मीदवारों के नतीजे जारी नहीं किए हैं, ये अभी कई इंवेस्टिगेशन के कारण पेंडिग हैं।
एफएमजीई परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य
नेशनल मेडिकल कमिशन (NMC) के दिशा-निर्देशों के अनुसार, विदेशी मेडिकल ग्रेजुएट्स को अपनी एमबीबीएस डिग्री पूरी करने के 10 साल के भीतर एफएमजीई/नेक्स्ट परीक्षा उत्तीर्ण करनी अनिवार्य है। अगर किसी उम्मीदवार ने विदेश से एमबीबीएस की डिग्री प्राप्त की है और वह भारत में डॉक्टर बनने के लिए लाइसेंस प्राप्त करना चाहता है, तो उसे अपनी डिग्री पूरी होने के बाद 10 वर्षों के भीतर एफएमजीई/नेक्स्ट परीक्षा में सम्मिलित होना आवश्यक है।
FMGE Result 2024: ऐसे करें रिजल्ट चेक
- सबसे पहले NBEMS वेबसाइट https://natboard.edu.in/ पर जाएं।
- होमपेज या वेबसाइट के रिजल्ट सेक्शन पर "FMGE December Result 2024" लिंक को देखें।
- आपको अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और पासवर्ड या अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करने की आवश्यकता हो सकती है।
- एक बार जब आप आवश्यक जानकारी दर्ज कर लेते हैं, तो "सबमिट" या "रिजल्ट देखें" बटन पर क्लिक करें।
- आपका FMGE दिसंबर 2024 रिजल्ट स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
- आप भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड और सहेज सकते हैं।