बता दें कि इस वर्ष जेएनवीएसटी कक्षा 06 की परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। जबकि इस परीक्षा के नतीजे जून 2023 तक घोषित कर दिए जाएंगे। कक्षा 06 में प्रवेश पाने के इच्छुक छात्र को तीसरी,चौथी और पांचवीं कक्षा में पास होना जरूरी है। इसके साथ ही छात्र का जन्म 01-05-2011 से 30-04-2013 के बीच हुआ होना चाहिए।
नवोदय विद्यालय समिति की ओर से आयोजित परीक्षा पैटर्न की बात करें तो परीक्षा में मेंटल एबिलिटी टेस्ट के लिए 40 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 50 नंबर के होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए छात्रों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा। वहीं, अर्थमेटिक के 20 प्रश्न होंगे जो 25 नंबर के होंगे और इन सवालों को हल करने के लिए 30 मिनट का समय मिलेगा। छात्रों से भाषा टेस्ट में 20 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो 25 अंक के होंगे। इन सवालों को हल करने के लिए छात्रों को 30 मिनट का समय प्रदान किया जाएगा।