फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालयों में हुई 1,176 काउंसलरों की नियुक्ति, छात्रों की आत्महत्या के मद्देनजर फैसला

Fri, 08 Nov 2019 10:30 PM IST
Mohit Mudgal एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय - फोटो : file photo
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालयों में 1,176 काउंसलरों की नियुक्ति की गई है। बता दें कि ये नियुक्तियां देशभर के आवासीय विद्यालयों में छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं बाद की गई हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी कि नवोदय विद्यालय समिति ने देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालयों के लिए 1,176 काउंसलर की भर्ती की है।

विज्ञापन


जवाहर नवोदय विद्यालयों में साल 2013 से 2017 के बीच 49 छात्रों ने आत्महत्या कर ली थी। एचआरडी मंत्रालय ने इस साल की शुरुआत में छात्रों द्वारा आत्महत्या की घटनाओं की जांच करने के लिए एक समिति का गठन किया था। 

ये भी पढ़ें : अब भी गिरफ्त से दूर हैं दुनिया के ये 'मोस्ट वान्टेड आतंकी', एक के सिर पर है 177 करोड़ का ईनाम
विज्ञापन


समिति की सिफारिशों के आधार पर अब इन स्कूलों में एनवीएस ने काउंसलर के लिए नियुक्तियों का विज्ञापन दिया था। एनवीएस के एक अधिकारी ने बताया कि 1,176 काउंसलरों को नियुक्त किया गया है। 250 से अधिक छात्रों वाले स्कूलों में दो काउंसलर रहेंगे, बाकि स्कूलों में एक काउंसलर ही होगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल काउंसलरों को दस महीने के अनुबंध पर भर्ती किया गया है, जिसे बाद में पांच वर्षो तक बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

 
ये भी पढ़ें : कल खुलेगा पाकिस्तान का करतारपुर कॉरिडोर, जानें इससे जुड़े 10 सवालों के जवाब

मंत्रालय ने इन काउंसलरो की भर्ती के लिए 56 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया था। बता दें कि देशभर में 600 से ज्यादा जवाहर नवोदय विद्यालय हैं। जेएनवी पूरी तरह आवासीय विद्यालय हैं जहां कक्षा 6 से लेकर 12वीं तक के छात्र पढ़ते हैं। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें