फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NVS Result 2024: नवोदय कक्षा 9 के परिणाम मार्च के अंत तक आने की उम्मीद; जानें क्या रहने वाला है इस बार कट-ऑफ

Mon, 25 Mar 2024 04:57 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NVS Result 2024: नवोदय विद्यालय समिति द्वारा मार्च के तीसरे सप्ताह तक कक्षा 9वीं में प्रवेश चयन परीक्षा परिणाम जारी करने की उम्मीद है। इससे जुड़ी सभी जानकारी नीचे पढ़ें।
विज्ञापन
NVS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NVS Result 2024: नवोदय विद्यालय समिति ( NVS) द्वारा मार्च के तीसरे सप्ताह तक कक्षा 9वीं में प्रवेश चयन परीक्षा ( LEST) परिणाम घोषणा करने की उम्मीद है। एनवीएस कक्षा 9वीं परिणाम जिलेवार घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नवोदय विद्यालय समिति के आधिकारिक वेबसाइट  navodaya.gov.in. के माध्यम से देख सकेंगे। परिणाम डाउनलोड करने के लिए अपना रोल नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।

विज्ञापन


ये उन छात्रों के लिए है, जो नैनीताल और उत्तराखंड में 10 फरवरी और 17 मार्च को आयोजित प्रवेश परीक्षा में शामिल हुए थे।

अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को सत्यापन उद्देश्यों के लिए प्रासंगिक और आवश्यक दस्तावेज जमा करने होंगे। दस्तावेज़ सत्यापन के बाद ही नवोदय विद्यालय प्रवेश की पुष्टि करेंगे। 

आयु सीमा मानदंड के अनुसार, छात्र की जन्म तिथि 1 मई, 2009 से 31 जुलाई, 2011 के बीच होनी चाहिए। चयन सूची छात्रों द्वारा परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी। जिन छात्रों का नाम और रोल नंबर चयन सूची में होगा उन्हें प्रवेश प्रक्रिया के लिए बुलाया जाएगा।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नवोदय कक्षा 9 की अपेक्षित कट-ऑफ  
नवोदय विद्यालय समिति परीक्षा में उपस्थित होने वाले छात्रों की संख्या, परीक्षा के कठिनाई स्तर, पिछले वर्षों के कट-ऑफ रुझान और अन्य के आधार पर जेएनवी कक्षा 9 कट-ऑफ अधिसूचित करेगी। छात्र कक्षा 9 में प्रवेश के लिए अपेक्षित कट-ऑफ की जांच कर सकते हैं।
वर्ग नवोदय कक्षा 9 की अपेक्षित कट-ऑफ
सामान्य  वर्ग 80-85
अन्य पिछड़ा वर्ग 75-79
अनुसूचित जाति 71-74
अनुसूचित जनजाति 65-70
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें