फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC NET Result 2025: कल जारी होगा यूजीसी नेट जून का रिजल्ट, उससे पहले कर लें ये तैयारी

Mon, 21 Jul 2025 02:07 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NTA UGC NET June Result 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी बहुत जल्द यूजीसी नेट जून सत्र की परीक्षा का परिणाम जारी करने वाली है। नतीजों की घोषणा कल, 22 जून को की जाएगी। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें परिणाम जारी होने से पहले यहां बताई तैयारियां कर लेनी चाहिए।
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NTA UGC NET Result 2025: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) 22 जुलाई, 2025 को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग-राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (UGC-NET) जून का परिणाम जारी करेगी। एक बार जारी होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सकेंगे। हालांकि, उससे पहले उम्मीदवारों को कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए, जिससे परिणाम देखने में कोई असुविधा न हो।

विज्ञापन

ध्यान देने वाली बातें

सूचना बुलेटिन के अनुसार रिजल्ट क्राइटेरिया निम्न प्रकार है-
  • परीक्षा में शामिल हुए कुल उम्मीदवारों में से सिर्फ 6% को ही असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य माना जाएगा।
  • इन कुल स्लॉट्स को अलग-अलग कैटेगरी में भारत सरकार की आरक्षण नीति के हिसाब से बांटा जाएगा।
  • सामान्य और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए कम से कम 40% अंक और बाकी सभी आरक्षित कैटेगरी (SC, ST, OBC-Non Creamy Layer, PwD, थर्ड जेंडर) के लिए 35% मार्क्स जरूरी हैं। दोनों पेपर मिलाकर ये कटऑफ देखी जाएगी।
  • JRF (Junior Research Fellowship) के जो भी स्लॉट्स होते हैं, उन्हें भी सरकार की रिजर्वेशन पॉलिसी के हिसाब से बांटा जाता है।

एनटीए यूजीसी नेट जून के परिणाम के साथ कट-ऑफ अंक भी जारी करेगा। जून की परीक्षा पूरे भारत में कई पालियों में कंप्यूटर आधारित प्रारूप में आयोजित की गई थी।

परिणाम से पहले करें ये तैयारियां

परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर, आवेदन संख्या, जन्मतिथि आदि विवरणों की जरूरत पड़ सकती है। ऐसे में परिणाम जारी होने पर बिना किसी असुविधा के अपना परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना प्रवेश पत्र ढूंढ़कर सुरक्षित रख लेना चाहिए। परिणाम देखने के लिए आवश्यक विवरण प्रवेश पत्र लिखे होते हैं। ऐसे में परिणाम देखने के लिए आपको प्रवेश पत्र की आवश्यकता होगी।
विज्ञापन

UGC NET June 2025 Result Download: यूजीसी-नेट जून परिणाम कैसे डाउनलोड करें?

परिणाम जारी होने पर उम्मीदवारों को अपना स्कोर चेक करने के लिए यहां बताए चरणों का पालन करना होगा।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in. पर जाएं ।
  • होमपेज पर, "उम्मीदवार गतिविधि" के अंतर्गत, "यूजीसी नेट जून 2025: स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें" पर क्लिक करें।
  • अपना आवेदन क्रमांक और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • "सबमिट" पर क्लिक करें।
  • आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए परिणाम डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।

एनटीए भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर और/या जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ) के पदों के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए यूजीसी-नेट परीक्षा आयोजित करता है। मूलतः, यह शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में करियर बनाने वालों के लिए एक प्रवेश द्वार है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें