विश्वविद्यालयों में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले की कंप्यूटर आधारित (सीबीटी) सीयूईटी पीजी 2025 की परीक्षा का रिजल्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने मंगलवार देर शाम जारी कर दिया। रिजल्ट के साथ फाइनल आंसर-की भी जारी की गई है। एनटीए ने दो सवाल हटाए हैं। परीक्षा में करीब चार लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। इसकी मेरिट से देश के 191 विश्वविद्यालयों में विभिन्न स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस बार नई पैटर्न के आधार पर परीक्षा का आयोजन किया था।
एनटीए ने CUET-PG 2025 की परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित कराई थी। यह परीक्षा देशभर में 13, 15, 16, 18, 19, 21, 30 मार्च 2025 और 1 अप्रैल तक 157 विषयों के लिए तीन पालियों, 47 शिफ्टों में आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए CUET-PG 2025 की परीक्षा लगभग 654019 पंजीकृत उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी।
कई उम्मीदवारों ने आंसर की में त्रुटियों को लेकर जताई आपत्ति
इससे पहले प्रोविजनल आंसर की में त्रुटियों को लेकर कई उम्मीदवारों ने आपत्ति जताई। उम्मीदवारों ने दावा किया कि प्रोविजनल आंसर की में तथ्यात्मक रूप से गलत उत्तर थे। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी चिंता व्यक्त की और एनटीए से तथ्यात्मक रूप से गलत उत्तर कुंजियों को देखने की मांग की थी। त्रुटियों की समीक्षा के बाद एनटीए ने अब अंतिम उत्तर कुंजी प्रकाशित कर दी है।
आंसर-की से दो 2 सवाल हटाए गए
एनटीए ने फाइनल आंसर-की से दो 2 सवाल हटा दिए हैं। यह 30 मार्च को शिफ्ट 3 की परीक्षा में मनोविज्ञान के पेपर से एक प्रश्न और 22 मार्च को शिफ्ट 2 में आयोजित सामाजिक कार्य के पेपर से एक प्रश्न शामिल है।
16 दिनों तक 43 शिफ्टों में आयोजित की गई थी परीक्षा
एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि विश्वविद्यालयों में 41 सेंट्रल यूनिवर्सिटी, 41 राज्य सरकार द्वारा संचालित स्टेट यूनिवर्सिटी, 15 केंद्र सरकार से सहायता प्राप्त और 94 डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी और प्राइवेट यूनिवर्सिटी शामिल हैं। परीक्षा 16 दिनों तक 43 विभिन्न शिफ्टों में आयोजित की गई थी। इस बार परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों की संख्या सबसे अधिक यानी 79.97 फीसदी था।
ऐसे चेक करें अपना स्कोर कार्ड
- अभ्यर्थियों को अपना स्कोर कार्ड चेक करने के लिए सबसे पहले एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट exam.nta.ac.in/CUET-PG/ पर जाना होगा।
- इसके बाद होम पेज पर दिए गए लिंक CUET-PG Exam Final Answer key 2025 पर करें।
- अब आपके सामने एक नई विंडो में फाइनल आंसर की दिखना शुरू हो जाएगी और आप फाइनल आंसर की की पीडीएफ को चेक कर सकते हैं।
संबंधित वीडियो