फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान में मिलेगा दाखिला, 31 तक आवेदन का मौका

Fri, 29 Sep 2017 04:08 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
देश के सर्वश्रेष्ठ फैशन डिजाइनिंग संस्थान में दाखिले की चाह रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (एनआईडी) ने डिजाइनिंग एप्टीट्यूड टेस्ट (डैट) 2018 की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत इस बार डैट का आयोजन सात जनवरी को किया जाएगा। प्री (प्रारंभिक) परीक्षा में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्र-छात्राएं 31 अक्तूबर तक वेबसाइट admissions.nid.edu पर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले अभ्यर्थियों को एनआईडी के अहमदाबाद, बंगलुरू, गांधीनगर, विजयवाड़ा और कुरुक्षेत्र में दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन


इन कोर्स में ले सकते हैं प्रवेश
स्नातक कर चुके अभ्यर्थी दो वर्षीय डिजाइन में परास्नातक कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा 12वीं उत्तीर्ण करने के बाद छात्र चार वर्षीय स्नातक कोर्स कर सकते हैं। एनआईडी की तरफ से डिजाइन में स्नातक डिप्लोमा कार्यक्रम भी चलाया जाता है। इसके लिए भी छात्र आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें