फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Diwas 2025: 14 सितंबर को हिंदी दिवस, अपनी मातृभाषा को कितना जानते हैं आप? दीजिए इन 10 प्रश्नों के जवाब

Fri, 12 Sep 2025 04:48 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Diwas: हर वर्ष 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया था। जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की लगभग 44% आबादी हिन्दी को अपनी मातृभाषा के रूप में बोलती है।
 
विज्ञापन
Hindi Diwas 2025, हिंदी दिवस - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Hindi Diwas 2025 Quiz: हर साल 14 सितंबर को पूरे देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसकी वजह यह है कि 1949 में इसी दिन संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया था। इसी फैसले के कारण देश के तत्कालिन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 1953 में पहली बार 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की और तब से लेकर आज तक यह सिलसिला जारी है।

विज्ञापन


हिन्दी हमारी पहचान और संस्कृति का अहम हिस्सा है, इसलिए इस दिन लोग अलग-अलग तरीकों से अपनी मातृभाषा का सम्मान करते हैं।

हिंदी के बारे में कुछ रोचक जानकारी

हिन्दी की वर्णमाला में कुल 52 अक्षर होते हैं, जिनमें 13 स्वर और 39 व्यंजन शामिल हैं। हिन्दी भाषा देवनागरी लिपि में लिखी जाती है और इसे ‘खड़ी बोली’ भी कहा जाता है। साहित्य की बात करें तो हिन्दी साहित्य का एक महत्वपूर्ण दौर छायावादी युग कहलाता है, जिसके चार स्तंभ माने जाते हैं- जयशंकर प्रसाद, सूर्यकांत त्रिपाठी ‘निराला’, सुमित्रानंदन पंत और महादेवी वर्मा। वहीं, हिन्दी के ‘राष्ट्रकवि’ रामधारी सिंह दिनकर को माना जाता है।

44 फीसदी आबादी हिंदी बोलती है

जनगणना 2011 के अनुसार, भारत की लगभग 44% आबादी हिन्दी को अपनी मातृभाषा के रूप में बोलती है। हिन्दी भाषा का प्रभाव सबसे ज़्यादा उत्तर भारत में देखने को मिलता है। उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली को अक्सर ‘हिन्दी बेल्ट’ कहा जाता है।

इसी पृष्ठभूमि में 14 सितंबर को हिन्दी दिवस मनाना न सिर्फ भाषा के गौरव को बढ़ाता है, बल्कि हमें यह भी याद दिलाता है कि अपनी मातृभाषा को अपनाना और आगे बढ़ाना कितना ज़रूरी है।
विज्ञापन

Hindi Diwas Quiz: अब दीजिए इन 10 सवालों के जवाब


प्रश्न 1. हिन्दी दिवस कब मनाया जाता है?    
14 सितंबर 

प्रश्न 2. हिन्दी वर्णमाला (alphabet) में कुल कितने अक्षर होते हैं?
52 अक्षर – जिसमें 13 स्वर और 39 व्यंजन शामिल हैं। 

प्रश्न 3. हिन्दी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है?    
क्योंकि उसी दिन संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा की मान्यता दी थी।

प्रश्न 4. हिन्दी को आधिकारिक भाषा (राजभाषा) का दर्जा कब मिला?    
14 सितंबर 1949 को। 

प्रश्न 5. हिन्दी भाषा किस लिपि में लिखी जाती है?    
देवनागरी लिपि। 

प्रश्न 6. पहली बार हिंदी दिवस कब मनाया गया था?    
1953 में

प्रश्न 7. हिन्दी के ‘राष्ट्रकवि’ कौन हैं?    
रामधारी सिंह दिनकर। 

प्रश्न 8. हिन्दी भाषा का एक पर्यायवाची शब्द क्या है?    
‘खड़ी बोली’ 

प्रश्न 9. भारत में कितने लोगों की मातृभाषा हिन्दी है?    
जनगणना 2011 के अनुसार करीब 44% लोगों की मातृभाषा हिन्दी है। 

प्रश्न 10. भारत में किन राज्यों को ‘हिन्दी बेल्ट’ कहा जाता है?    
उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें