फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NATA Test 2 Result 2023: नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

Tue, 13 Jun 2023 05:11 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

NATA Test 2 Result 2023: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) ने 
नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA 2023) टेस्ट 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है।
विज्ञापन
nata RESULT 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

NATA Test 2 Result 2023: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) ने नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA 2023) टेस्ट 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर अपना रिजल्ट चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

दूसरे सत्र की परीक्षा 03 जून को आयोजित की गई थी। परीक्षा देश के 102 केंद्रों और 08 अंतरराष्ट्रीय केंद्रों पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई थी। नाटा परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक हुई थी। दूसरे टेस्ट के लिए 17183 पंजीकृत उम्मीदवार थे। 13932 (81.08%) उम्मीदवार टेस्ट में उपस्थित हुए थे।

 

NATA दूसरी परीक्षा के लिए कुल 17,183 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 13,932 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। NATA टेस्ट 2 में 81.08 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

 

ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- nata.in पर जाएं।

  • होमपेज पर, 'टेस्ट 2 उत्तर कुंजी' विकल्प पर क्लिक करें।

  • लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

  • NATA 2023 टेस्ट 2 के परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होंगे।

  • रिजल्ट डाउनलोड करें।

  • भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लेकर रख लें।

विज्ञापन

एनएटीए टेस्ट 3 का आयोजन 09 जुलाई को होगा। इसके लिए उम्मीदवार 27 जून 2023 तक आवेदन कर सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें