फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर: रिस्पॉन्स शीट जारी, ऐसे करें डाउनलोड

Thu, 22 Apr 2021 04:46 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्चर (NATA) ने पहले टेस्ट के लिए अपनी प्रतिक्रिया शीट जारी कर दी है। उम्मीदवार नेशनल एप्टीट्यूड टेस्ट की रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट nata.in है। अभ्यर्थी लॉग इन के जरिए आधिकारिक वेबसाइट से अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर की जरूरत पड़ेगी। नाम, रोल नंबर और अन्य विवरण के जरिए आसानी से रिस्पॉन्स शीट को डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-छत्तीसगढ़: कोरोना के कारण दसवीं की परीक्षा रद्द, बारहवीं की स्थगित, पढ़िए पूरी खबर 
विज्ञापन



टेस्ट 1 के लिए एनएटीए स्कोरकार्ड 20 अप्रैल को रिलीज हुआ था। अभ्यर्थी नीचे बताए जा रहे विभिन्न चरणों के जरिए अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

ऐसे डाउनलोड करें एनएटीए रिस्पॉन्स शीट 2021
-सबसे पहले एनएटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-एनएटीए की आधिकारिक वेबसाइट nata.in है।
-यहां आपको होम पेज पर ही एनएटीए की रिस्पॉन्स शीट का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करने के बाद नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करना होगा।
-इसके बाद आपकी रिस्पॉन्स शीट खुल जाएगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें-एसोसिएशन ऑफ इंडियन मैनेजमेंट स्कूल्स: एटीएमए प्रवेश पत्र जारी, ये रहा लिंक
विज्ञापन


एनएटीए टेस्ट 1 का आयोजन 10 अप्रैल को हुआ था। यह कंप्यूटर बेस्ड परीक्षा 196 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। कुल 15,066 अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्टर्ड किया था। जिनमें से 14,130 अभ्यर्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें