NATA Result 2020: नेशनल एप्टिट्यूड टेस्ट इन आर्किटेक्टचर (NATA) 2020 के दूसरे पेपर का रिजल्ट जारी हो गया है। अभ्यर्थी अपना रिजल्ट नाटा की आधिकारिक वेबसाइट nata.in पर देख सकते हैं। गौरतलब है कि काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (CoA) साल में दो बार NATA परीक्षा का आयोजन कराता है।
अभ्यर्थियों के पास दोनों परीक्षाएं देने का विकल्प होता है। नाटा की पहली परीक्षा 29 अगस्त को आयोजित की गई थी जिसका रिजल्ट 5 सितंबर को जारी हुआ था। दूसरी परीक्षा 12 सितंबर को आयोजित की गई थी, जिसका रिजल्ट अब जारी हुआ है।
NATA 2020 सेकेंड स्कोर टेस्ट रिजल्ट ऐसे चेक करें
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट nata.in है।
-होम पेज पर रजिस्ट्रेशन लिंक पर जाएं।
-अब अपनी जानकारी भरें।
-जैसे ही आप लॉग इन कर अपनी जानकारी भरेंगे आपका रिजल्ट खुल जाएगा।
-आप अपना रिजल्ट डाउनलोड कर लें।
डायरेक्ट लिंक के जरिए नाटा स्कोर कार्ड देखने के लिए क्लिक करें
Direct link to check NATA Result 2020 scorecard
काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (सीओए) द्वारा साल 2006 से NATA का आयोजन कराया जा रहा है। आर्किटेक्चर पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए यह प्रवेश परीक्षा होती है। NATA 2020 दूसरा परीक्षा परिणाम 22,289 छात्रों के लिए घोषित किया गया है।