NATA 2023 Revised Answer Key Out: काउंसिल ऑफ आर्किटेक्चर (COA) ने शनिवार, 29 अप्रैल, 2023 को NATA 2023 टेस्ट 1 फाइनल आंसर की जारी की है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट nata.in से आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं। NATA टेस्ट-1, 21 अप्रैल को आयोजित किया गया था।
परीक्षा दो पारिेयों में, सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की गई थी। आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध शेड्यूल के मुताबिक, नतीजे रविवार, यानी 30 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।