फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NBSE 10th, 12th Result 2020: इस तिथि को जारी हो रहे हैं बोर्ड परीक्षा के परिणाम

Fri, 29 May 2020 09:39 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नागालैंड बोर्ड NBSE 10वीं HSLC, 12वीं HSSLC परिणाम 2020: नागालैंड माध्यमिक शिक्षा बोर्ड  (NBSE) के एचएसएलसी (HSLC- high school leaving certificate) और एचएसएसएलसी (HSSLC- high secondary school leaving certificate) परीक्षा के परिणामों की घोषणा जल्द होने वाली है। बता दें कि कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए NBSE के चेयरमैन ने एक मीडिया हाउस को बताया कि, "परिणाम 30 मई को उपलब्ध होंगे। यह परिणाम दिन शनिवार देर दोपहर को उपलब्ध होंगे। छात्र अपने परिणाम वेबसाइट, ऐप और एसएमएस के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे।

विज्ञापन


अधिकारी के अनुसार, बोर्ड ने 25 मार्च को लॉकडाउन की घोषणा से पहले अधिकांश मूल्यांकन प्रक्रिया पूरी कर ली थी लेकिन थोड़ा काम बाकी था इसलिए सोशल डिस्टेंस का पालान करते हुए बोर्ड ने दिशानिर्देशों को जारी कर घर से मूल्यांकन प्रक्रिया शुरू करवाई।

एचएसएलसी परीक्षा में उपस्थित होने के लिए कुल 22,393 छात्रों ने आवेदन किया था, जबकि एचएसएसएलसी में 15,461 छात्र शामिल थे। बोर्ड परीक्षाएं 4 मार्च को संपन्न हुई थी। महामारी के कारण हुए लॉकडाउन को देखते हुए बोर्ड 5 जून, 2020 से केंद्र अधीक्षकों को दस्तावेज जारी करेगा। उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट nbsenagaland.com है। बता दें कि नतीजे ऐप पर भी उपलब्ध होंगे। छात्रों को परिणाम प्राप्त करने के लिए प्ले स्टोर से एनबीएसई ऐप डाउनलोड करना होगा और अपना रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मोबाइल नंबर- 56070, 56750 पर एसएमएस भेजकर भी परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। 56070 पर 10वीं-12वीं के छात्रों को NB10

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें