नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एनबीएसई बोर्ड परीक्षा 2021 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। नगालैंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (NBSE) ने हाई स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSLC) यानी 10वीं और हायर सेकेंडरी स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (HSSLC) यानी 12वीं की परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट nbsenl.edu.in पर अपना स्कोर देख सकते हैं।
अप्रैल और मई में हुई थी बोर्ड परीक्षाएं
रिपोर्टों के अनुसार, एनबीएसई के अध्यक्ष, असानो सेखोज ने घोषणा की है कि परिणामों की जांच के साथ-साथ मार्कशीट प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल का उपयोग किया जाएगा। हैरानी की बात यह है कि देश भर के कई अन्य राज्य बोर्डों के विपरीत, नगालैंड ने बोर्ड परीक्षाओं को रद्द नहीं किया था। राज्य में 2021 की बोर्ड परीक्षाएं अप्रैल और मई के महीनों में आयोजित की गई थी। जानकारी के अनुसार, बोर्ड 28 जुलाई, 2021 से सभी पंजीकृत संस्थानों को अंतरिम परिणाम गजट जारी करेगा। यह कार्य केंद्र अधीक्षकों द्वारा किया जाएगा, जो अपने अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के परिणाम एकत्रित कर उसी के अनुसार वितरित करेंगे।
एनबीएसई 10वीं, 12वीं का परिणाम कैसे देखें