नागालैंड बोर्ड 2020 रिजल्ट जारी
- फोटो : सोशल मीडिया
NBSE 10th-12th Result 2020: नागालैंड बोर्ड ने शनिवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी किया। दसवीं कक्षा में अभि चक्रवर्ती ने टॉप किया है। उन्होंने 98.33 फीसदी अंकों के साथ दसवीं कक्षा में टॉप किया है। अभि चक्रवर्ती दीमापुर के रहने वाले हैं। वह होली क्रॉस हायर सेकेंड्री स्कूल के छात्र हैं। इस साल नागालैंड बोर्ड के दसवीं कक्षा के रिजल्ट में 30,677 विद्यार्थियों ने सफलता पाई है। इनमें से 2,140 विद्यार्थी सरकारी स्कूलों के हैं। जबकि 12, 857 विद्यार्थी निजी स्कूलों के हैं। नागालैंड बोर्ड की दसवीं कक्षा की परीक्षा देने वाले विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट
nbsenagaland.com
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- सबसे पहले नागालैंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- अब आपको होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- लिंक पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी।
- रोल नंबर और जानकारी दर्ज करें।
- सबमिट करें।
- आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे। डाउनलोड करें और प्रिंट ले लें।
एसएमएस के जरिए भी रिजल्ट पा सकते हैं विद्यार्थी
विद्यार्थियों को एसएमएस के जरिए भी दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट की जानकारी मिलेगी। विद्यार्थियों को अपने मोबाइल पर एनबीएसई के दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट मंगवाने के लिए एसएमएस करना होगा। दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों को NB10 ROLL NUMBER डालकर 56070 पर और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को NB12 ROLL NUMBER डालकर 56070 पर संदेश भेज सकते हैं। इसके अलावा विद्यार्थी थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी बोर्ड का रिजल्ट देख सकते हैं। विद्यार्थी indiaresults.com और results.shiksha पर भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं।
डायरेक्ट लिंक के लिए क्लिक करें