नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने विकास सहायकों की प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। बता दें कि नाबार्ड विकास सहायक प्रारंभिक परीक्षा 20 अक्टूबर को होनी तय है। NABARD डेवलपमेंट असिस्टेंट प्रीलिम्स 2019 के एडमिट कार्ड को NABARD की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है।
नाबार्ड विकास सहायक प्रीलिम्स 2019 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के चरण निम्न प्रकार हैं-
1) सबसे पहले नाबार्ड की आधिकारिक वेबसाइट nabard.org पर जाएं।
2) उसके बाद संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
3) अब कॉल लेटर ऑप्शन पर क्लिक करें।
4) अपना पंजीकरण नंबर, पासवर्ड / जन्म तिथि और कैप्चा कोड आदि जरूरी विवरण दर्ज करें।
5) आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
6) एक प्रिंटआउट लें और भविषय के लिए सुरक्षित रख लें।
प्रीलिम्स में 100 अंकों के 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे और हल करने के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।
ये भी पढ़ेंं- दिल्ली पुलिस में कॉन्स्टेबल के पदों पर भर्तियां, 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका
प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें...
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।