बेहतर करियर के लिए इंजीनियरिंग व मेडिकल युवाओं की पहली पसंद है। हर साल लाखों छात्र इसके लिए आवेदन करते हैं लेकिन सफलता कुछ चुनिंदा मेधावियों को ही मिलती है। NEET व JEE देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक है, जिसके लिए छात्र काफी समय पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। लेकिन अक्सर ही छात्र सही मार्गदर्शन के अभाव में सफलता नहीं प्राप्त कर पाते। छात्रों की इसी समस्या का समाधान लेकर आया है माई ई-गुरू, जिसमें कोटा के मशहूर शिक्षण संस्थाओं के 35 से ज्यादा दिग्गज फैकल्टीज ऑनलाइन क्लास के माध्यम से छात्रों की तैयारी कराते हैं।
क्यों खास है माई ई-गुरू
इसके अलावा माई ई-गुरू एक सहयोगी प्लेटफॉर्म प्रदान करता है, जिसमें देश भर के शिक्षक अपने कोर्स को सूचीबद्ध कर सकते हैं। इस पहल के द्वारा दूर बैठे छात्रों को बेहतरीन शिक्षकों से पढ़ने का मौका मिलता है।
अपनी पसंद की फैकल्टी का कर सकते हैं चयन
इसके अलावा माई ई-गुरू छात्रों को पढ़ाने के लिए आर्टीफीशियल इंटेलीजेंस टेस्टिंग व सेल्फ असेसमेंट के साथ रिकॉर्डेड एनीमेटेड लेक्चर प्रदान करेगा। साथ ही इसमें छात्र अपनी पसंद की फैकल्टी का भी चयन कर सकते हैं। चयन के बाद छात्र 1 महीने के भीतर फैकल्टी का बदलाव भी कर सकते हैं। नई फैकल्टी छात्रों की बाकी की पढाई पूरी कराएगी। छात्रों को एक गाइड भी उपलब्ध कराया जाएगा जो कि छात्रों के होमवर्क, सेल्फ स्टडी, टाइम टेबल, डेली टास्क आदि को मॉनीटर करेगा। यह गाइड छात्रों के अभिभावकों के सम्पर्क में भी रहेगा।
माई ई-गुरू का लक्ष्य
अमित गुप्ता फाउंडर-डायरेक्टर, माई ई-गुरू का इस बारे में कहना है कि, “मैंने अपने 21 वर्षों के शिक्षण अनुभव में ये पाया है कि छात्रों को अपना बेहतरीन प्रदर्शन बनाए रखने के लिए सशक्त निगरानी, मार्गदर्शन व व्यक्तिगत देखभाल की आवश्यकता होती है। इन परीक्षाओं को क्लियर करने के लिए उन्हें एक शिक्षक के द्वारा गतिशील तैयारी प्रदान की जानी चाहिए, जो छात्रों की निरंतर प्रगति की जांच भी करे। इसलिए हमने माई ई-गुरू के जरिए उसी मॉडल को वर्चुअल दुनिया में दोहराया है।” आगे वो कहते हैं कि, “छात्रों को मॉडर्न व बेहतर शिक्षा प्रदान करने के लिए हम अन्य शैक्षणिक संस्थानों व एजूकेशन पोर्टल से भी जुड़ रहे हैं। जिनमें से प्रमुख है safalta.com जो कि कोटा व दिल्ली जैसी बेहतरीन शिक्षा को छोटे शहरों के छात्रों तक पहुंचाने के लिए कार्यरत है।”
माई ई-गुरू की अनोखी पहल
NEET व JEE की तैयारी के लिए छात्र काफी समय पहले से ही तैयारी शुरू कर देते हैं। इसी बात को ध्यान में रखते हुए माई ई-गुरू ने 8वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 15 नवंबर 2020 को मेगनेट (माई ई-गुरू नेशनल एलिजिबिल्टी टेस्ट) परीक्षा आयोजित करा रही है। माई ई-गुरू की मेगनेट स्कॉलरशिप परीक्षा देश के मेधावियों को सफलता दिलाने के लिए शुरू की गई एक खास पहल है। इस स्कॉलरशिप टेस्ट के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप माई ई-गुरू की वेबसाइट mye-guru.com विजिट कर सकते हैं।