फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई विश्वविद्यालय: इस दिन से शुरू होने वाली हैं समर 2021 की परीक्षाएं, जारी की समय-सारिणी

Tue, 11 May 2021 09:09 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

मुंबई विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर वाणिज्य (कॉमर्स) और प्रबंधन (मैनेजमेंट) पाठ्यक्रमों के लिए समय-सारिणी (टाइम-टेबल) जारी कर दी है।
विज्ञापन
छात्र-छात्राएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई विश्वविद्यालय ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर समर 2021 के लिए समय-सारिणी (टाइम-टेबल) जारी कर दी है। जारी डेटशीट वाणिज्य (कॉमर्स) और प्रबंधन (मैनेजमेंट) पाठ्यक्रमों के लिए है। वहीं विज्ञान (साइंस), प्रौद्योगिकी (टेक्नोलॉजी), मानविकी (ह्यूमैनिटीज) और अंतःविषय (इंटरडिसिप्लिनरी) आदि पाठ्यक्रमों के लिए विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही डेटशीट जारी की जाएगी। 

वाणिज्य और प्रबंधन सेक्शन के तहत एमकॉम, एमएमएस सेमेस्टर और एमएमएस (डिजिटल बिजनेस मैनेजमेंट) के लिए डेट शीट जारी की है। इस डेट शीट के अनुसार एमएमएस पाठ्यक्रम की परीक्षाएं 15 मई, 2021 से आयोजित की जाएंगी। वहीं एमकॉम की परीक्षाएं 8 जून से शुरू होकर 14 जून, 2021 तक जार करेंगी। दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं दोपहर 3 बजे से लेकर 4 बजे तक आयोजित की जाएंगी।

विज्ञापन


शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए समर 2021 की परीक्षाओं का आयोजन ऑनलाइन होगा। ऑनलाइन मोड में परीक्षा का आयोजित करने के लिए सभी शिक्षकों का एक समूह बनाया गया है। समर 2021 में, विश्वविद्यालय पूरे राज्य में 500 से अधिक परीक्षाएं आयोजित करने जा रही है।

कला, वाणिज्य और विज्ञान के अंतिम वर्ष की 6 परीक्षाएं 6 मई से ऑनलाइन मोड में शुरू हो चुकी हैं। यह परीक्षाएं 21 मई, 2021 तक जारी रहेंगी। 450 से अधिक महाविद्यालयों ने परीक्षा का आयोजन किया है और मिली रिपोर्ट के अनुसार, अंतिम वर्ष के 1.5 लाख से अधिक विद्यार्थी इन परीक्षाओं के लिए उपस्थित हाेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें