परीक्षा नियंत्रक डॉ. अजीत पाठक ने शनिवार को नासिक में महाराष्ट्र विश्वविद्यालय स्वास्थ्य विज्ञान (एमयूएचएस) की अंतिम वर्ष की परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। बचा दें कि परीक्षाएं 15 जुलाई से 27 जुलाई तक आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि लिखित और व्यावहारिक परीक्षाओं का टाइम-टेबल MUHS वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। छात्रों और संबद्ध कॉलेजों की सुविधा के लिए इन परीक्षाओं का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा।
मुख्य जानकारी
- दूसरी तरफ हाल ही में महाराष्ट्र सीईटी सेल ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ी दी है।
- सीईटी सेल ने बीएड, एमएड, बीए/बीएससी, स्पेशल बीएड और एलएलबी समेत कई पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की तारीख आगे बढ़ा दी है।
- इनमें एलएलबी तीन साल और एलएलबी पांच साल वाले पाठ्यक्रम भी शामिल हैं।
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख कोरोना वायरस के मद्देनजर सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए बढ़ाई गई है।
- सूबे की सरकार ने एहतियाती उपायों के साथ 1 जून से अनलॉक 1.0 को चरणों में घोषित किया है।
- विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख बढ़ाने को लेकर सीईटी सेल को विद्यार्थियों की तरफ से कई अनुरोध मिले थे। अभ्यर्थी पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन आवेदन फॉर्म जमा करने की तारीख आगे बढ़ाने का निवेदन कर रहे थे।