इस फ्री ऑनलाइन पोर्टल के जरिए विद्यार्थियों की चिंता, भय और व्यग्रता जैसी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। इस पोर्टल को मुंबई विश्वविद्यालय के अप्लाईड साइक्लॉजी एवं काउंसलिंग सेंटर ने लॉन्च किया है। पोर्टल के जरिए विद्यार्थियों की काउंसलिंग होगी। विश्वविद्यालय का कोई भी विद्यार्थी इस पोर्टल के जरिए अपनी काउंसलिंग करा सकता है। यह एकदम मुफ्त सेवा है। इस सुविधा का लाभ पाने के लिए विद्यार्थियों को पहले विश्वविद्यालय की तरफ से उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म को भरना होगा और उसके बाद वे अपनी काउंसलिंग करा सकते हैं।
खास बात यह है कि इस ऑनलाइन काउंसलिंग पोर्टल को विश्व स्वास्थ्य संगठन और अमेरिकन साइक्लॉजिकल एसोशिएन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप बनाया गया है। इसके लिए शिक्षकों को भी मानसिक समस्याओं के संबंध में प्रशिक्षित किया गया है। विद्यार्थी नीचे दिए गए लिंक के जरिए मानसिक परामर्श के लिए इस फॉर्म को भर सकते हैं और इस पोर्टल का लाभ उठा सकते हैं।