विलंब शुल्क के साथ इस तारीख तक कर सकेंगे पंजीकरण
यदि किसी छात्र का पंजीकरण तय समय सीमा के भीतर नहीं हो पाता है, तो उसके लिए विलंब शुल्क के साथ आवेदन 15 से 22 नवंबर, 2024 तक पंजीकरण करने का मौका मिलेगा।
प्राइवेट स्टूडेंट्स के लिए पंजीकरण की समय सीमा भी बढ़ी
बोर्ड ने प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए कक्षा 10 और 12 के आवेदन जमा करने की तिथियां भी बढ़ा दी हैं। जारी अधिसूचना के अनुसार, जमा करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2024 तक बढ़ा दी गई है।
बोर्ड ने कहा है, सभी उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों और जूनियर कॉलेजों को निर्देश दिया जाता है कि वे आवेदन भरने से पहले कॉलेज प्रोफाइल में कॉलेज, संस्थान, मान्यता प्राप्त विषय और शिक्षक के बारे में सभी उपयुक्त जानकारी भरें।
डेटशीट पर है क्या अपडेट?
हालांकि बोर्ड ने अभी तक बोर्ड परीक्षा के लिए निश्चित कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है, लेकिन HSC और SSC परीक्षा 2025 फरवरी-मार्च में शुरू होने की उम्मीद है। बोर्ड के अधिकारी बाद में एक निश्चित कार्यक्रम जारी करेंगे। परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएंगी।