MPTET Admit Card 2023 Out: मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB) ने मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपीटीईटी हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को एमपीटीईटी आवेदन संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, एचएसटीईटी 2023 परीक्षा 01 मार्च, 2023 से दो पालियों- सुबह 09 बजे से 11:30 बजे और दोपहर 03 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा 11 मार्च तक विभिन्न तिथियों पर आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को प्रवेश पत्र पर एमपीटीईटी परीक्षा समय और रिपोर्टिंग समय की जांच करने की आवश्यकता होगी।
ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट-esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर एमपीटीईटी हाई स्कूल शिक्षक भर्ती एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया लॉगइन पेज खुलेगा।
- अपना आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
- विवरण जमा करें और एडमिट कार्ड एक्सेस करें।
- भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।