कौन कर सकता है आवेदन?
रुक जाना नहीं योजना के तहत निम्न छात्र आवेदन करने के पात्र हैं:
- MPBSE द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं और 12वीं की वर्ष 2026 की परीक्षा में असफल छात्र।
- वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहे छात्र।
- अप्रैल-मई 2026 में आयोजित सेकेंड चांस परीक्षा में असफल छात्र।
- मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल से जुड़े पात्र विद्यार्थी।
केवल फेल विषयों की देनी होगी परीक्षा
इस योजना के तहत छात्रों को केवल उन्हीं विषयों की परीक्षा दोबारा देनी होगी जिनमें वे उत्तीर्ण नहीं हो सके हैं। जिन विषयों में छात्र पहले से पास हैं, उनके अंक यथावत मान्य रहेंगे। परीक्षा MP बोर्ड के वर्तमान पाठ्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी।
दिसंबर 2026 में भी मिलेगा अवसर
यदि कोई छात्र जून 2026 सत्र में सफल नहीं हो पाता है, तो उसे दिसंबर 2026 परीक्षा चक्र में दोबारा आवेदन कर अपना परिणाम सुधारने का अवसर मिलेगा।