एमपी स्टेट ओपन स्कूल 10वीं-12वीं परीक्षा शेड्यूल
एमपी स्टेट ओपन स्कूल 10वीं की परीक्षा 15 दिसंबर से शुरू होगी और 26 दिसंबर को उर्दू विषय की परीक्षा के साथ समाप्त होगी। विद्यार्थी आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in
से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और टाइम टेबल के अनुसार तैयारी कर सकते हैं। वहीं, एमपीएसओएस 12वीं की परीक्षा भी 15 दिसंबर से शुरू होगी और 29 दिसंबर को अकाउंटिंग विषय के पेपर के साथ समाप्त होगी।
ऐसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र
- वेबसाइट पर जाएं और ब्राउजर में mpsos.nic.in खोलें।
- होम पेज पर “Admit Card/प्रवेश पत्र” का विकल्प खोजें।
- अपनी कक्षा (जैसे 5वीं-8वीं) और परीक्षा का चयन करें।
- रोल नंबर और जन्मतिथि डालें और Submit पर क्लिक करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
- इसे डाउनलोड और इसका एक प्रिंट आउट ले लें।