2 से 20 जून के बीच परीक्षा
आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं की ओपन स्कूल परीक्षा 2 जून से 14 जून, 2025 तक आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 12वीं ओपन स्कूल परीक्षा 2 से 20 जून तक होगी। कक्षा 10वीं के लिए 2 से 12 जून तक और कक्षा 12वीं के लिए 2 से 17 जून तक “रुक जाना नहीं” तथा “आ लौट चले” परीक्षा 2025 आयोजित की जाएगी।
एमपीएसओएस टाइम टेबल 2025 के अनुसार हाईस्कूल परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगा, जबकि हायर सेकेंडरी परीक्षाएं सुबह 8 बजे से 11 बजे तक होंगी।