MP SET Admit Card 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने 20 फरवरी 2026 को मध्य प्रदेश SET 2025-26 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा हॉल में प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड एक अनिवार्य दस्तावेज है। इसमें अपना नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और तिथि सही से जांच लें। परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो आईडी (जैसे आधार कार्ड) जरूर ले जाएं। बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा में प्रवेश नहीं मिलेगा।
क्या रहेगा परीक्षा पैटर्न?
परीक्षा एक ही सत्र में आयोजित होगी और इसकी कुल अवधि 3 घंटे (180 मिनट) होगी, जिसमें किसी प्रकार का कोई अंतराल नहीं दिया जाएगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार (Objective Type) की होगी और अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर सभी प्रश्न हल करने होंगे।
| प्रश्नपत्र |
विषय |
प्रश्नों की संख्या |
प्रति प्रश्न अंक |
कुल अंक |
परीक्षा अवधि |
| प्रथम (अनिवार्य) |
शिक्षण एवं शोध अभिवृत्ति (General Paper-I) |
50 (सभी अनिवार्य) |
2 अंक |
100 |
3 घंटे (180 मिनट) |
| द्वितीय (वैकल्पिक) |
चयनित विषय (Paper-II) |
100 (सभी अनिवार्य) |
2 अंक |
200 |
3 घंटे (180 मिनट) |