MPPEB PAT 2022: 14 सितंबर तक जमा कर सकेंगे आवेदन पत्र
एमपीपीईबी की पीएटी की परीक्षा के लिए आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर, 2022 तक है। इसके बाद, उम्मीदवार अपने आवेदन में 19 सितंबर, 2022 तक बदलाव कर सकते हैं। उम्मीदवारों को प्रत्येक पेपर के लिए 500 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 250 रुपये का भुगतान करना होगा।
MPPEB PAT 2022: पीएटी परीक्षा अक्तूबर में आयोजित होगी
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल (MPPEB) पीएटी की परीक्षा 15 और 16 अक्तूबर, 2022 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए उपस्थित होंगे। बोर्ड द्वारा अभी तक परिणाम की तारीख की घोषणा नहीं की गई है। उम्मीदवार पीएटी 2022 क्वालीफाई करने के बाद विभिन्न राज्य स्तर के संस्थानों में बीएससी (कृषि), बीएससी (बागवानी), बीएससी (वानिकी), और बीटेक (कृषि इंजीनियरिंग) में प्रवेश ले सकते हैं।