MPPEB : मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। एमपीपीईबी ने आधिकारिक वेबसाइट पर जेल प्रहरी परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की है। जिन अभ्यर्थियों ने यह भर्ती परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट के जरिए अपनी उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और उसका प्रिंट ले सकते हैं।
अभ्यर्थी Peb.mp.gov.in के जरिए उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को अपना रोल नंबर, जन्म तिथि और परीक्षा की तारीख आदि विवरण दर्ज करने होंगे।
11 से 24 दिसंबर 2020 के बीच हुई थी परीक्षा
मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल की जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा पिछले साल दिसंबर में हुई थी। 287 जेल प्रहरियों की रिक्तियों के लिए हुई यह परीक्षा 11 से 24 दिसंबर 2020 के बीच हुई थी। इस परीक्षा के लिए व्यावसायिक परीक्षा मंडल ने जुलाई में आवेदन मांगे थे।
ऐसे चेक करें MPPEB जेल प्रहरी आंसर की 2020
-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in है।
-यहां होम पेज पर आापको आंसर की का लिंक मिलेगा।
-जिस पर क्लिक करते ही नया पेज खुलेगा।
-जहां आपको अपना विवरण दर्ज करके लॉग इन करना है।
-जैसे ही आप लॉग इन करेंगे आपकी उत्तर कुंजी खुल जाएगी।
-आप अपनी उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हो और उसका प्रिंट ले सकते हो।