MP PAT 2023 परीक्षा पैटर्न
एमपी पीएटी परीक्षा पेन और पेपर आधारित ऑफलाइन मोड में होगी। परीक्षा में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) होंगे। इसके साथ ही प्रश्नों की कुल संख्या 200 होगी। इसके लिए कुल 3 घंटे का समय होगा। प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी में होगा। सही उत्तर के लिए एक अंक होगा और गलत उत्तर के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
दो सत्रों में होगी परीक्षा
मध्य प्रदेश के सरकारी संस्थानों में कृषि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एमपी पीएटी 2023 11 और 12 जुलाई को आयोजित होने वाली है। परीक्षा तीनों दिन दो सत्रों में आयोजित की जाएगी। सुबह 9.00 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक। एमपी पीएटी 2023 परिणाम के आधार पर, संस्थानों द्वारा प्रथम वर्ष बी.एससी (कृषि), बी.एससी (बागवानी), बी.एससी (वानिकी) और बी.टेक (कृषि इंजीनियरिंग) में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया आयोजित की जाएगी।
MP PAT क्या है?
मध्य प्रदेश प्री एग्रीकल्चर टेस्ट मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। परीक्षा विभिन्न व्यावसायिक स्नातक कृषि और बागवानी पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश राज्य के निजी और सरकारी कॉलेजों में प्रवेश मिलेगा। उम्मीदवारों को केवल प्रवेश परीक्षा में उनके अंकों के आधार पर मिलेगा और सीधे प्रवेश की पेशकश नहीं की जाएगी।