फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MPBSE: एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी, 13 फरवरी से होंगे एग्जाम

Sat, 17 Jan 2026 11:37 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

MPBSE Board Exam 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

MPBSE: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। छात्र इन्हें एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना एप्लीकेशन नंबर दर्ज करना होगा। यह दस्तावेज परीक्षा में बैठने के लिए अनिवार्य है।

विज्ञापन


एमपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा 13 फरवरी, 2026 से शुरू होंगी। वहीं, प्रैक्टिकल परीक्षाएं नियमित छात्रों के लिए उनके स्कूलों में 10 फरवरी से 10 मार्च, 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

Trending Videos
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य

सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना जरूरी है। इसके बाद देर से आने वाले छात्रों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक अपनी सीट पर बैठ जाना होगा। प्रश्न पत्र सुबह 8:50 बजे और उत्तर पुस्तिका सुबह 8:55 बजे दी जाएगी।
 
नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा उनके स्कूल में होगी, जबकि स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच तय केंद्रों पर होगी। परीक्षा के दिन अगर सरकारी छुट्टी भी घोषित होती है, तो भी परीक्षा तय समय पर ही होगी। जरूरत पड़ने पर मंडल समय में बदलाव कर सकता है, जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी। 

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स

  • सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर “MP Board Admit Card 2026” से जुड़ा लिंक खोलें।
  • अब अपना एप्लीकेशन नंबर निर्धारित जगह पर दर्ज करें।
  • सबमिट/सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
  • एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें