परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचना अनिवार्य
सभी छात्रों को परीक्षा केंद्र पर सुबह 8 बजे तक पहुंचना जरूरी है। इसके बाद देर से आने वाले छात्रों को अंदर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। छात्रों को सुबह 8:30 बजे तक अपनी सीट पर बैठ जाना होगा। प्रश्न पत्र सुबह 8:50 बजे और उत्तर पुस्तिका सुबह 8:55 बजे दी जाएगी।
नियमित छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा उनके स्कूल में होगी, जबकि स्वाध्यायी छात्रों की प्रायोगिक परीक्षा 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच तय केंद्रों पर होगी। परीक्षा के दिन अगर सरकारी छुट्टी भी घोषित होती है, तो भी परीक्षा तय समय पर ही होगी। जरूरत पड़ने पर मंडल समय में बदलाव कर सकता है, जिसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स
- सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर “MP Board Admit Card 2026” से जुड़ा लिंक खोलें।
- अब अपना एप्लीकेशन नंबर निर्धारित जगह पर दर्ज करें।
- सबमिट/सर्च बटन पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें।