फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board MPBSE 12th Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड आज जारी करेगा 12वीं कक्षा का परिणाम, पिछले साल इतने प्रतिशत छात्र हुए थे पास

Mon, 27 Jul 2020 12:36 PM IST
Jaya Tripathi एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं रिजल्ट 2020
विज्ञापन

MPBSE Madhya Pradesh Board Class 12th/Intermediate Result 2020: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE- Madhya Pradesh Board of Secondary Education) आज यानी 27 जुलाई, 2020 को दोपहर 3 बजे 12वीं कक्षा के परिणाम जारी करने वाला है। इस साल 12वीं की कक्षा में लगभग 8.5 लाख छात्रों ने भाग लिया था। इस बार 12वीं की परीक्षा का आयोजन 3,682 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।

विज्ञापन


कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के कारण 20 मार्च से 31 मार्च के मध्य होने वाली परीक्षाओं को टालना पड़ा था। इसके अलावा दिव्यांग छात्रों की 1 अप्रैल से 11 अप्रैल के बीच होने वाली परीक्षा को भी रद्द करना पड़ा था। इन बाकी बची परीक्षाओं को 9 से 16 जून के बीच आयोजित किया गया था। वहीं 30 साल में पहली बार ऐसा हो रहा है कि 10वीं और 12वीं के परीणाम अलग - अलग जारी किए जा रहे हैंं।

एमपी बोर्ड ने 10वीं कक्षा के परिणाम 04 जुलाई, 2020 को घोषित कर दिये थे। कक्षा 10वीं की परीक्षा में इस साल 62.84 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए थे। एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा में इस साल 15 छात्रों ने 300 में से 300 अंक हासिल किए। वहीं अगर बात करें मध्य प्रदेश बोर्ड 2019 के परिणामों की तो पिछली साल 12वीं कक्षा का परिणाम 72.37 प्रतिशत रहा था। वहीं 2019 में 10वीं कक्षा का परिणाम 61.32 फीसदी था।
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में 12वीं के टॉप ये थे 5 टॉपर्स :

रैंक 1- आर्या जैन - 97.20 फीसदी
रैक 1- विवेक गुप्ता - 97.20 फीसदी
रैंक 2- मानसी जैन - 97.00 फीसदी
रैंक 3- कुलदीप धाकड़ - 96.60 फीसदी
रैंक 4- अपर्णा गुप्ता - 96.40 फीसदी
रैंक 5- श्रीजन श्रीवास्तवा - 96.20 फीसदी

2019 में 10वीं के टॉप 5 टॉपर्स :

रैंक 1- गगन दीक्षित - 99.80 फीसदी
रैंक 1- आयुष्मान - 99.80 फीसदी
रैक 2- दीपेंद्र कुमार - 99.40 फीसदी
रैंक 3- खुशबू चौबे - 99.20 फीसदी
रैंक 3 - प्रियांशु चौहान - 99.20 फीसदी
रैंक 3 - राजकुमार सोनी - 99.20 फीसदी
रैंक 3 - साक्षी पाटिल - 99.20 फीसदी
रैंक 3 - महिमा नामदेव - 99.20 फीसदी
रैंक 4- हर्ष कुमार कोषटी - 99.20 फीसदी
रैंक 5- रामेश्वर राठौर - 99.00 फीसदी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें