ऐसे देखें अपना रिजल्ट
- अमर उजाला की वेबसाइट पर जाएं।
- MP Board 10th Result 2026 या MP Board 12th Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और आवेदन संख्या दर्ज करें।
- सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
- भविष्य के लिए रिजल्ट डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
- मार्कशीट से जुड़ी जरूरी जानकारी
या फिर आप
यहां क्लिक करके भी सीधे परिणाम वाले पेज पर जा सकते हैं और अपनी कक्षा चुनकर रिजल्ट देख सकते हैं।
मार्कशीट में होती है ये जानकारी
ऑनलाइन जारी होने वाली मार्कशीट में विषयवार अंक, कुल अंक, डिवीजन और पास/फेल की स्थिति जैसे महत्वपूर्ण विवरण शामिल होंगे। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक जांच लें। यह मार्कशीट अस्थायी होगी। मूल अंकतालिका छात्रों को बाद में अपने स्कूल से प्राप्त करनी होगी।
आगे के विकल्प
यदि कोई छात्र अपने प्राप्त अंकों से संतुष्ट नहीं होता है, या फेल हो जाता है तो वह द्वितीय परीक्षा में शामिल होकर अपना साल बचा सकता है। एमपी बोर्ड के द्वारा हायर सेकेंडरी की द्वितीय परीक्षा 7 मई से 25 मई तक और हाईस्कूल की परीक्षा 7 मई से 19 मई तक आयोजित की जाएगी। बेहतर अंक को अंतिम माना जाएगा।
रिजल्ट जारी होने के समय वेबसाइट पर अधिक ट्रैफिक की संभावना रहती है। ऐसे में छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे पहले से पंजीकरण कर लें, ताकि बिना किसी परेशानी के समय पर अपना परिणाम देख सकें।