15 दिसंबर को हुई थी परीक्षा
एमपी सेट परीक्षा 15 दिसंबर 2024 को एक सत्र में 12 संभागीय और जिला मुख्यालयों इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर, रीवा, सागर, शहडोल, नर्मदापुरम, उज्जैन, सतना, खरगोन और रतलाम के परीक्षा केंद्रों पर हुई थी। इस परीक्षा के लिए आयोग ने कुल 17 संभागीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई थी।
पेपर पैटर्न
एमपी सेट परीक्षा 20 विषयों में आयोजित की गई थी और इसमें दो पेपर थे। पहला प्रश्न पत्र (अनिवार्य) शिक्षण और अनुसंधान योग्यता पर सामान्य पेपर था और दूसरा प्रश्न पत्र (वैकल्पिक) चयनित विषय पर था। पहला पेपर में उम्मीदवारों को 1 घंटे में 100 प्रश्नों के उत्तर देने थे। वहीं दूसरा पेपर में 2 घंटे में अभ्यर्थियों को 200 सवालों के जवाब देने थे।
लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अनारक्षित श्रेणी से संबंधित होने पर 40% अंक और अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग (गैर-क्रीमी लेयर) और विकलांग उम्मीदवारों के लिए आरक्षित श्रेणी के लिए 35% अंक प्राप्त करने होंगे।
MP SET Answer Key: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।
- MPPSC की आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध 'MP SET Answer Key 2024' लिंक पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवार उत्तरों की जांच कर सकते हैं।
- पेज को डाउनलोड करें और आगे की ज़रूरत के लिए उसकी हार्ड कॉपी अपने पास रख लें।