फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: प्राइवेट स्कूल संगठनों की स्कूल खोलने की मांग, राज्य सरकार को दी चेतावनी

Thu, 10 Dec 2020 01:59 PM IST
शुभांगी गुप्ता एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

MP Scool Reopening: राज्य में प्राइवेट स्कूल संचालक सरकार के स्कूल न खोलने के फैसले का खुलकर विरोध कर रहे हैं। संचालकों नें कोरोनावायरस के कारण लंबे समय से बंद पड़े स्कूलों को खोलने की मांग की है। इतना ही नहीं, कई प्राइवेट स्कूल संगठनों ने सिर्फ 5 दिनों के अंदर स्कूल खोलने की चेतावनी दी है। अगर आने वाले दिनों में सरकार स्कूल खोलने की इजाजत नहीं देती है तो वे 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


इन संगठनों का कहना है कि जब मंदिर, मॉल, पिकनिक स्पॉट, बाजार आदि सब खुल चुके हैं तो केवल स्कूल और शैक्षणिक संस्थान ही क्यों बंद हैं। क्या कोरोना का प्रकोप सिर्फ शैक्षणिक संस्थानों तक ही सीमित है। इसके अलावा स्कूल संगठनों ने अपनी कुछ मांगे भी रखी हैं। जिनमें स्कूल स्टाफ का वेतन, बिजली, पानी और अन्य करों में छूट और वेतन आदि से निपटने के लिए बिना ब्याज लोन की सुविधा आदि मुख्य रूप से शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें: Education Minister Live: नीट, जेईई और सीबीएसई बोर्ड परीक्षा को लेकर दी ये जानकारी, आप भी पूछ सकते हैं प्रश्न
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में राज्य सरकार ने प्रदेश में कक्षा नौवीं से लेकर बारहवीं तक की कक्षाएं नियमित तौर पर शुरू करने का निर्णय लिया था। विद्यार्थियों के शंका समाधान के लिए स्कूल नियमित रूप से पूरे निर्धारित समय तक के लिए खुले रहने का आदेश दिया था। छात्र माता-पिता की सहमति से ही मार्गदर्शन के लिए स्कूल आ सकेंगे। इतना ही नहीं, स्कूल खुलने पर छात्रों, अध्यापकों और कर्मचारियों को बनाए गए दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा।

शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें